मुगलसराय क्षेत्र मे सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री सेवा सामाजिक संस्था की ओर से आज विभिन्न गांवों में रविवार शाम 05 बजे जरूरतमंद वृद्धजनों एवं बच्चों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में सबसे पहले गांव मोहम्मदपूर स्थित वृद्धा आश्रम में लगभग 27 वृद्ध महिला व पुरुषों को कंबल, शाल, तिलकूट तथा दैनिक खर्च के लिए कुछ नकद राशि प्रदान की गई।