बालाघाट: नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में विधि-विधान और परंपरा के साथ हुई गोवर्धन पूजा, छाया भक्ति का माहौल
पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत मंगलवार 21 अक्टूबर को बालाघाट नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे ग्रामीणो ने बताया कि वर्षो से चली आ रही मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन इंद्रदेव के अहंकार का दमन करते हुए ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था।