नवाबगंज: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोर ने एक्टिवा की चोरी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इलाके राजेंद्र नगर से चोर एक्टिवा उड़ा ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बिहारी पुर करोलान निवासी राहुल सरन पुत्र अशोक सरन ने बताया सेलेक्शन प्वॉइंट से शील चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित एक रेस्टोरेंट में अपने चचेरे भाई के साथ गए थे। वहीं उन्होंने बाद में देखा तो उनकी ब्राउन कलर की एक्टिवा गायब थी।