राजगढ़: नगरपालिका राजगढ में 17 सितम्बर से शुरू होगा शहर चलो सेवा अभियान, अधिशाषी अधिकारी ने कार्मिकों की ली बैठक और कसी कमर
Rajgarh, Churu | Sep 16, 2025 नगर पालिका राजगढ की ओर से ‘शहर चलो सेवा अभियान’ बुधवार 17 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है। अभियान को लेकर पालिका परिसर में अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक इस दौरान वार्ड संख्या 1, 2 व 3 हेतु अंबेडकर भवन में शिविर का शुभारंभ होगा।