सिरोंज: रोहिलपुरा चौराहे पर बस में तोड़फोड़ और आग लगाने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत रोहिलपुरा चौराहे के पास तेज़ रफ्तार बस ने किशोर को कुचल दिया था।घटना के बाद लोगों ने बस ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया हे।अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश में जुटी है।आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।