बदायूं: उझानी के फतेहपुर गांव के पास ब्रेकर पर मोपेड फिसलने से सवार गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Mar 28, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अवनेश पुत्र रमेशचंद्र शनिवार तीन बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र में किसी कार्य से जा रहे थे। वह जैसे ही थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ब्रेकर पर पहुंचे, तभी मोपेड फिसल गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।