बिंद: सदरपुर गांव के कुम्भरी नदी के पुल के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया घायल
Bind, Nalanda | Nov 23, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के कुम्भरी नदी के पुल के नजदीक अज्ञात अपराधीयों ने गोली मारकर एक युवक को गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान सदरपुर गांव निवासी शंकर साव के 20 बर्षीय पुत्र बड़े उर्फ अमीत कुमार के रूप में की गई है। बड़े बरबीघा में रहकर पढ़ाई करता था और वह घर आने पर चाचा के साथ जखौर स्थित किराना दुकान में दुकानदारी में साथ देता था