लोहरदगा: गांगुपारा में दर्दनाक घटना: कल तक हंस रहा था युवक, रात में पेड़ से लटका मिला शव
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के गांगुपारा में आपसी पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम होने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मंगलवार को पोस्टमार्टम की