सैदपुर नगर पंचायत सहित तहसील, अस्पताल, थाने इत्यादि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उस पर रोक लगाने की मांग के साथ ही सैदपुर नगर में सड़क, पानी, बिजली इत्यादि की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग करते हुए शुक्रवार को सपा विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और एसडीएम को पत्रक सौंपा।