परसिया: परासिया: सूर्य को दूध का अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन, न्यूटन में पेंच नदी तट पर पहुंची महिलाएं
सूर्यादय पर सूर्य को दूध का अर्घ्य देकर मंगलवार को चार दिनों की छठ पूजन का समापन किया गया। न्यूटन में पेंच नदी में खडे होकर महिलाओं ने सूर्य को दूध का अर्ध्य दिया। सुबह चार बजे से लोग पेंच नदी के तट पर आना शुरू हो चुके थे। दस बजे तक पेंच नदी तट पर लोग मौजूद रहे।छिंदा, रावनवाड़ा और न्यूटन पेंच नदी के तट पर बड़ी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।