आरा: देवघर मोती टोला में संपत्ति के विवाद में पुत्र ने पिता का गला काटकर की हत्या, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | May 13, 2025 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला गांव में मंगलवार की अहले सुबह कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी। रिश्ते की कत्ल को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। मृतक जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह है के पुत्र विष्णु कुमार के द्वारा हत्या कर दी गई है।