बावड़ी: भोपालगढ़ में DNT समुदाय का महापड़ाव शुरू, आयोजक की तबीयत बिगड़ी, रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे
भोपालगढ़ में घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय की मांगों को लेकर बुधवार को महापड़ाव की शुरुआत की गई।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।महापड़ाव के दौरान आयोजक पारस गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई।मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचे।