सूरजपुर: जिले में किसी भी की पेड व फेक न्यूज पर एमसीएमसी टीम के द्वारा की जा रही है कड़ी निगरानी...
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने आज सोमवार को एमसीएमसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया सर्वव्यापी है, निर्वाचन के समय इसका सदुपयोग हो यह आवश्यक है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की विभिन्न इकाई के द्वारा लगातार पेड व फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जा रही है।