श्योपुर: सत्य, अहिंसा से जीवन सुखी होता है - साध्वी, जिला जेल श्योपुर में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
श्योपुर। जिला जेल श्योपुर में बंदियों के आध्यात्मिक उत्थान के लिए प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को दोपहर 02 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में जैन साध्वियों श्रमण संघीय जैन सिद्धांताचार्य, मधुर गायिका तपस्वीरवा श्री प्रतिभा श्रीजी म.सा., श्री दीक्षिता श्रीजी म.सा., श्री प्रेरणा श्रीजी म.सा. एवं श्री प्रेक्षा श्रीजी म.सा. ने निरुद्ध बंदियों को प्रवचन दिए।