मेड़ता सिटी कृषि मंडी में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। दरअसल गुरुवार को मंडी में माल की अधिक आवक होने और तुलाई का कार्य जारी रहने के चलते व्यापारियों ने यह तय किया कि शुक्रवार को अवकाश रखा जाएगा। किसान परेशान नहीं हो इसके लिए मेड़ता कृषि मंडी अध्यक्ष ने गुरुवार शाम 5:00 बजे यह जानकारी दी कि शुक्रवार को अवकाश रहेगा।