फैज़ाबाद: निखिल टीकाराम फुंडे होंगे अयोध्या के नए जिलाधिकारी, DM चंद्र विजय सिंह का हुआ स्थानांतरण, नौ माह रही तैनाती
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया है। नवागत डीएम के रूप में निखिल टीकाराम फुंडे की तैनाती की जा रही है। DM चंद्र विजय सिंह नौ माह अयोध्या में रहे है।निखिल टीकाराम फुंडे मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 अप्रैल 1989 को हुआ था।