सरदारशहर में करीब कई दशकों पहले एक ऐसे घंटाघर का निर्माण करवाया गया जिसके नीचे से चारों तरफ रास्ते गुजरते हैं और यह घंटाघर एशिया का दूसरा घंटाघर है जिसके नीचे से चार रास्ते गुजरते हैं। इस ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर की वर्तमान नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने सुध ली है और अब घंटाघर के चारों ओर एलइडी बोर्ड लगाए गए हैं जो शहर वासियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बने हुए है