गुप्त मिली सूचना के आधार पर रविवार की दोपहर 1:00 के करीब अंचल पदाधिकारी बरवाडीह लोकेश कुमार सिंह ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया है बरवाडीह थाना पुलिस के सहयोग से। हो रहे इस कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर चालक मौका पाते ही फरार हो गया। वही जब तक ट्रैक्टर को बरवाडीह थाना पुलिस थाने में लाकर कानूनी कार्यवाही कर रही है।