इटावा: पिलखर गांव में आवारा कुत्तों के हमले से ग्रामीण परेशान, 1 मवेशी की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
Etawah, Etawah | Jul 15, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 1 मवेशी की मौत हो गयी। वहीं आधा दर्जन से अधिक जानवर घायल हो गये। जिसमें ग्राम प्रधान पंकज यादव ने बताया कि इंद्रेश, सुभाष, श्याम किशन, आदेश, विमलेश, मुखिया समेत अन्य लोगों के जानवर घायल हुए हैं। वहीं उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की जिला प्रशासन से मांग की हैं।