हरिहरगंज: महाराजगंज: देवी मंदिर पोखरा के पास शौर्या भारत आवासीय विद्यालय के 7 छात्रों का सैनिक, नवोदय व मिलिट्री स्कूल में चयन
हरिहरगंज महाराजगंज स्थित देवी मंदिर पोखरा के समीप संचालित शौर्या भारत आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कुल 7 छात्रों का चयन सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में हुआ है। विद्यालय के प्रिंसिपल पिंटू कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।