धार: मोहनखेड़ा पहुंचे बागेश्वर सरकार, मीडिया से चर्चा में कहा- भारत में लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण नहीं होने देंगे
धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सनातनी आपस मे एक जुट रहें यही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण नही होने देंगे। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है तथा देश भर में कथा व भंडारे कर रहे है।