अलवर: बंदरों की दहशत के कारण छत से नीचे कूदने पर टूटे दोनों हाथ, बगड़ गांव में एक युवक के साथ हुई घटना
Alwar, Alwar | Apr 16, 2024 अलवर बागड़ का तिराहे पर बगड़ गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है इनकी दहशत के कारण एक युवक छत से नीचे कूद गया और उसके दोनों हाथ टूट गए। घायल अब्दुल सत्तार ने बताया कि वह अपनी छत पर घूम रहा था। तभी अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। और वह घर की छत से कूद गया। जिसमें उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।