मांट: गांव नगला लोहरे में यमुना में डूबा युवक, सूचना के चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं बुला सकी गोताखोर
Mat, Mathura | Nov 9, 2025 मांट थाना क्षेत्र के गांव नगला लोहरे का 25 वर्षीय युवक श्याम सुन्दर शनिवार की रात से अपने घर से गायब था,पर उसके गायब होने की जानकारी उसके परिजनों को आज सुबह हुई,क्यों कि वह घर के एक कमरे में अलग रहता था,सुबह जानकारी होने पर तलाश की गई,तो कुछ ग्रामीणों को रविवार सुबह आठ बजे गांव में ही यमुना किनारे उसके कपड़े व चप्पल दिखाई दीं, तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।