टाण्डा खण्ड के 8 मंडलो में होंगे हिन्दू सम्मेलन टाण्डा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत टाण्डा खण्ड के 8 मंडलो में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत 8 जनवरी से होगी। जनवरी माह में होने वाले हिंदू सम्मेलनो के तहत आज गुरुवार को शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल का भुमिपूजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।