रामपुर: ताशका स्थित दिल्ली-लखनऊ हाईवे 87 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 26, 2024 कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के ताशका स्थित दिल्ली-लखनऊ हाईवे 87 पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।