रामपुर: बरेली गेट के समीप मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में 24 वर्षीय युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 26, 2024 थाना गंज क्षेत्र के ताश का निवासी 24 वर्षीय राजू राजपूत मोटरसाइकिल से सिविल लाइन क्षेत्र किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बरेली गेट के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजू राजपूत की मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।