पीपलदा: गेता बस स्टैंड पर तेज हवा के चलते सार्वजनिक निर्माण विभाग का सूचना बोर्ड गिरा, बड़ा हादसा टला, आवागमन प्रभावित
Pipalda, Kota | May 24, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के गेता कस्बे में शनिवार रात्रि 8 बजे तेज हवा के चलते सार्वजनिक निर्माण विभाग का सूचना बोर्ड अचानक सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा टल गया जिससे यहाँ यातायात भी प्रभावित हुआ। गेता ग्राम पंचायत के सरपंच भवानी शंकर नागर ने बताया कि तेज हवाओं के साथ यह सूचना बोर्ड गिरा गनीमत यह रही कि कोई उसकी चपेट में नही आया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।