तुरकौलिया: कौआहाँ पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक गम्भीर रूप से जख्मी हुआ,इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया
कौवाहा पुल के पास चलती ट्रेक्टर का टायर फटने से ट्रेक्टर पलट गया। जिसमे दब कर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों सहयोग से चालक को टेक्टर के नीचे से निकाला गया। जिसके बाद स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कर। मोतिहारी रेफर कर दिया गया। जख्मी चालक बेलघटी गावं का सचिंद्र कुमार है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली से मलाही टोला में मिट्टी गिरा रहा था।