शहर में 3 मार्च से आयोजित फूलडोल महोत्सव के दौरान प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की शहरवासियों ने खुलकर सराहना की है। मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।