शिकोहाबाद: थाना एका क्षेत्र के खडीत पुल के पास मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हुई पहचान
थाना एका क्षेत्र खडीत पुल के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर थाना पुलिस भी पहुँच गई। शिनाख्त न होने पर शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया गया। रविवार रात 11 बजे क़रीबन थाना प्रभारी एका ने सीयूजी नम्बर पर बताया फिलहाल शिनाख्त नही हुई है शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।