लोहरदगा: बेटे ने मां पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरु गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी ही मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।