मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव निवासी 27 वर्षीय रूबी देवी (पति जीतेंद्र भुइयां) ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व पति से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। इसकी जानकारी के बाद स्वजन ने महिला को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर