मुशहरी: छाता चौक पर बकाया पैसा मांगने गए सिक्योरिटी गार्ड को पीटा गया और बेटे को बनाया गया बंधक, केस हुआ दर्ज
छाता चौक पर बकाया पैसा मांगने गए गार्ड की गुरुवार को सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मियों ने पिटाई कर दी । वहीं बीच बचाव करने गए उसके पुत्र को भी बंधक बना लिया गया। पुलिस ने देर शाम पहुंच कर उसे मुक्त कराया है। दरभंगा निवासी गार्ड आलोक वर्मा ने थाने में लिखित शिकायत एजेंसी कमी को खिलाफ दर्ज कराई है।