मछलीशहर: जंघई-जौनपुर रेल मार्ग पर रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
जंघई-जौनपुर रेल मार्ग स्थित रामपुरचौथार गांव के समीप रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार की दोपहर 12 बजे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी जज सिंह अन्ना व भाकियू प्रदेश सचिव राजनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी