सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में एक बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय मकान मालिक अमर सिंह पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी के इलाज के लिए दोपहर में रेणुकूट गए हुए थे। बुधवार की शाम करीब 6 बजे उन्हें पड़ोसियों से घर में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वे घर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।