अहमदगढ़ क्षेत्र के खेलिया गांव स्थित अंबेडकर भवन में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों के साथ हुई, जिसका नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने किया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।