अदलहाट थाना क्षेत्र के भभुआर गांव में बुधवार को शाम करीब 5:30 बजे कुएं में गिरने से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक देवी शंकर पटेल पुत्र स्वर्गीय दयाराम पटेल 55 वर्ष अपने घर के पास स्थित कुंए से रस्सी के सहारे बाल्टी से पानी निकाल रहा था। सन्तुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।