नर्मदापुरम जिले में लगातार समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 69 केंद्र बनाए गए हैं जिन पर मंगलवार को करीब 4 बजे तक 15127 किसानों से 175832.56 मेट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है।