पूर्णागिरि: टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी में अधेड़ ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा
गुरूवार को नगर के विष्णुपुरी कॉलोनी में एक अधेड़ नें फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर सोमवार की शाम लगभग पांच बजे पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। सुसाईट का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।