फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस टीम ने अवैध असलाह व चोरी की बाइक सहितएक शातिर अपराधी को दखल नाला आरा मशीन के पास से दबोचा
थाना उत्तर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त पिन्टा उर्फ शिवराम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नारखी को एक चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध असलहा सहित दखल नाला आरा मशीन के पास से दबोच लिया। उसका सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के साथ ही थाना पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।