फिरोज़ाबाद: ग्राम अकबरपुर निवासी महिला की मौत मामले में आर्थिक मदद दिलाने को दिया गया दबरई डीएम कार्यालय एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन
भाजपा महानगर के जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार राठौर ने दबरई डीएम कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय को एक ज्ञापन दिया। जिसमें रक्षाबंधन वाले दिन विद्युत अधिकारियों की लापरवाही से मृत महिला अकबरपुर निवासी मलूकी देवी मामले में उसके परिजनों को आर्थिक मदद बीस लाख दिलाने एवं संबंधित विद्युत अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की मांग की गई।