सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी बाईपास पर गुरुवार को जीप और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जीप का चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क पर से हटाया गया वहीं हादसे की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।