सांगोद: सांगोद में गेहूं के बाजार भाव कम होने से सरकारी खरीद केंद्र पर हुई गेहूं की बंपर आवक, समर्थन मूल्य पर बिका गेहूं
Sangod, Kota | Apr 7, 2025 सांगोद कस्बे में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए संचालित सरकारी केन्द्र पर सोमवार शाम 5 बजे तक गेहूं की जोरदार आवक हो रही थी। स्थिति यह है कि पूरा मंडी परिसर उपज से भरे ट्रैक्टर-ट्रोली व खरीदी गई उपज के कट्टों से अटा हुआ है। बाजार भाव समर्थन मूल्य से कम होने व केन्द्र पर किसानों को बेची गई उपज का दाम समय पर मिलने से किसानों का समर्थन मूल्य पर उपज बेचने में