रायबरेली: मनहेरू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 350 पशुओं का किया गया इलाज
25 नवंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का शुभारंभ कटघर व सताव के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें पशुपालकों को पशुओं को स्वस्थ एवं बीमारी से बचाने के उपाय बताए गए। शिविर के अंतर्गत लगभग 350 पशुओं का इलाज किया गया। जिसमें भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।