चूरू: सांसद राहुल कस्वां ने चूरू जिला मुख्यालय पर की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं पर किया अधिकारियों को निर्देशित
Churu, Churu | Aug 14, 2024 सांसद ने संसदीय क्षेत्र की जनता के अभाव अभियोग सुने और मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निराकरण किया। सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि अपनों के बीच रहकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का निस्तारण करवाना हमेशा प्राथमिकता में रहा है। बिजली, पानी व सड़कों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं आज भी सामने आई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि जनहित्त की हर समस्या का समाधान हो।