चूरू: धर्मस्तूप पर लहराया 160 फीट तिरंगा, धर्मस्तूप पर 26 जनवरी 1930 को स्वाधीनता सेनानियों ने फहराया था तिरंगा
Churu, Churu | Aug 13, 2024 चूरू जिले में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार को चूरू जिलामुख्यालय स्थित धर्मस्तूप पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 160 फीट तिरंगा लहराकर शहरवासियों ने अपने देशप्रेम का इजहार किया। विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, जिला प्रमुख वंदना आर्य, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सीईओ मोहन लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।