चूरू: यूथ फॉर स्वराज संगठन ने इंद्रमणि पार्क से तिरंगा यात्रा निकाल कर शासन से की शहीदों की प्रतिमा लगाने की मांग
Churu, Churu | Aug 13, 2024 संगठन के जिला संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि देश इस समय 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हम यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं ताकि युवा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दे सके। संगठन के योगेश कड़वासरा ने बताया कि हम शासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द जिला मुख्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु एवं भारत माता की संयुक्त प्रतिमा स्थापित की जाए।