आरा: नारायणपुर वरुना के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | Nov 17, 2025 नारायणपुर वरुणा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सबको इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।जख्मी में दो व्यक्ति एकवारी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि एक जलपुरा गांव का निवासी है। चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।