आरा: आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय साउथ बिहार ट्रेन के स्टाफ गिरकर घायल हुए, अस्पताल में कराया गया इलाज
Arrah, Bhojpur | Nov 16, 2025 आरा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन से उतरने के दौरान साउथ बिहार ट्रेन के कोच अटेंडेंट विकास कुमार (40) हादसे का शिकार हो गए।विकास कुमार, पिता स्व. राम कपिल महतो, घर कौड़ियां, थाना बिहटा के निवासी बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार, वह ड्यूटी पकड़ने आरा स्टेशन पहुंचे थे और इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय फिसलकर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं