विदिशा नगर: मां काली की अनोखी झांकी, निकाली गई 10 किमी लंबी विसर्जन यात्रा
चैत्र नवरात्रि के दौरान गोकुलधाम फेस-2 में इस बार एक अनोखा धार्मिक आयोजन देखने को मिला, जहां ‘माता मढ़ बिजासन दरबार’ की स्थापना कर नौ दिनों तक भक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान नौ देवियों के स्वरूप स्थापित किए गए और पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘पालकी वाली काली’ की झांकी रही।